अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- भीटी। अहिरौली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव निवासी राम दयाल पुत्र सुनसुन ने का आरोप है कि बीते सोमवार को 10:15 बजे गांव की सुभद्रा पत्नी रामस्वारथ, विपिन व राकेश पुत्रगण रामस्वारथ, विनीता पुत्री रामस्वारथ और तीन अज्ञात लोग जबरन उनकी आबादी की जमीन में दीवार का निर्माण करा रहे थे, जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां मुकदमा चल रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज देते हुए लात घूसा, लाठी डंडा व फावड़े से मारने लगे। बीच बचाव करने पर जब उसकी पत्नी चंदा देवी आई तो उसे भी बुरी तरह पीटा और धमकी दी कि यदि विरोध करोगे तो जान से मार देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.