बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा क्षेत्र के ग्राम बनसखा निवासी अजय कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की रात अपने फूफा राजेंद्र यादव के यहां ग्राम अनथुवा में दहिनवारा कार्यक्रम में थे। इसी दौरान वहां मौजूद वरुण पुत्र दुलीचरण यादव और कार्तिकेय ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...