अररिया, जनवरी 31 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के चौरी वार्ड नंबर 03 निवासी श्याम सुन्दर विश्वास ने भूमि विवाद मामले में अभद्र व्यवहार, मारपीट, तोड़फोड़ व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही 21 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में तोड़फोड़ करते हुए घर के अंदर घुसकर बक्से का ताला तोड़कर नकदी दो लाख रुपये सहित जेबरात लूटने का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.