उरई, फरवरी 8 -- माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोई निवासी महिला दीक्षा पत्नी सोनू परिहार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति सोनू परिहार निवासी ग्राम महोई सहित तीन ससुरालीजनों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मारपीट के दौरान उसके बाएं हाथ में चोट आई, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...