हाथरस, जनवरी 30 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सादाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में गांव अलीया, मौजा कजरोटी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी राधा देवी अपने पति के साथ घर का निर्माण कार्य करा रही थी। 25 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही प्रवीण विपिन, अंकित पुत्रगण जयवीर सिंह तथा सरोज देवी पत्नी जयवीर सिंह ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। इस पर विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला व उसके पति के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे महिला को चोटें आईं। घटना की जानकारी म...