संभल, फरवरी 22 -- थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम रदायन निवासी रेशमी पत्नी पंचम ने चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने रेशमी के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए उसके बेटे दिनेश व बेटी अलका को भी पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...