बदायूं, फरवरी 19 -- बिसौली। क्षेत्र के गांव बायपुर में घरेलू विवाद के चलते मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति पत्नी आनंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी की रात अपने घर पर थी। आरोप है कि गांव के ही जितेंद्र, सुमन, पूनम व अन्य नामजद लोग एकराय होकर उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...