रुद्रपुर, जनवरी 16 -- खटीमा, संवाददाता। ग्राम जमौर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि पीड़ित के पुत्र को घर से बुलाया और उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया और उसको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। तहरीर में राम सिंह पुत्र मेवाराम ने बताया कि बीते 26 अगस्त की रात को उसके पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा को आरोपियों ने पानी की टंकी जमौर के पास बुलाया। उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक अपमानजनक बातें कहीं। 27 अगस्त को उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जांच की गई और जांच में मामला सही पाए जाने पर कोतवाली खटीमा में दिलशाद, दानिश, मुमताज, इसकार, भूरा, इकरार, इकबाल, इरशाद, नाजिम हुसैन, नफीस, मोहम्मद साजिद, फजूल तथा मसरूफ निवासी जमौर खटीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित द्वा...