भागलपुर, मई 19 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। 14 मई को बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लत्तीपुर में मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रीति देवी ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं बिहपुर पुलिस ने लत्तीपुर निवासी आरोपी अशोक यादव के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.