खगडि़या, फरवरी 2 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने एक मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान ठूठी मोहनपुर के मजीदा खातून के रूप में की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट और छिनतई के मामले में चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज थी। प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासतभेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...