उन्नाव, फरवरी 3 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के दुंदपुर गांव में सोमवार को खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चली। दोनों पक्षों से तीन महिला पुरूष घायल हो गए है। एक पक्ष की गंभीर घायल महिला को सीएचसी डॉक्टर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष से बबलू पुत्र रामसनेही ने तहरीर देकर बताया कि खेत जाने की बात को लेकर गांव का लल्लन अपनी पत्नी के साथ दरवाजे गालियां दे रहा था। हमारी मां परमेश्वरी ने विरोध किया तो दोनों लात घूसों व डंडे से मारने लगें। बचाने गए तो हमको भी पीट दिया। मारपीट में मां बेटे को चोटें आई है। मां को गंभीर स्थिति में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष से आसमां बानो पत्नी इरशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के बबलू अपनी मां राजेश्वरी व ब...