मिर्जापुर, जनवरी 6 -- अहरौरा। क्रशर प्लांट पर रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट और पथराव मामले में पुलिस ने 14 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों का चालान भी कर दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार कार्रवाई की है। क्षेत्र के भगौती देई गांव के पास शिवकुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल और संजय भाई पटेल का क्रशर प्लांट है। दोनों क्रशर प्लांट संचालकों के समर्थकों के बीच सोमवार को रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद आशीर्वाद स्टोन के मालिक संजय भाई पटेल ने आरोपी शिवकुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, आशीष, अरविंद, राजेश तिवारी, शैलेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.