बगहा, फरवरी 20 -- मैनाटाड़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट में प्राथमिकी दर्ज हुई है।दर्ज प्राथमिकी में तेरह लोगों को नामजद किया गया है। थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी मनोज साह की पत्नी मधु देवी के आवेदन पर श्रवण यादव, मुकेश यादव, अनिल कुमार, धनंजय कुमार, जय शिखा देवी सहित आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल कर देने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है । वहीं थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मारपीट के मामले में उपेंद्र कुमार की पत्नी शोभा देवी के फर्दबयान पर कमरुनिया खातुन, रोबीना खातुन ,अजमेरी खातुन सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिक की में खेत से फसल उखाड़ लेने के बाद मारपीट की आरोप लगाया गया है।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिक दर्ज...