साहिबगंज, मार्च 10 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र नया टोला भवानी चौकी में सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल में मो. जाफर(38), मो. सादिर (38), गुलजरी बीबी (25), सोहिदा खातून (22), सुविक खातून(14), बीबी फिरोज (52) मो. सफरुद्दीन (45)है। इधर, घायल व्यक्ति ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन देकर मामले में जांच की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...