छपरा, जुलाई 22 -- तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में अलग अलग घटनाओं में हुई मारपीट में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में मंझोपुर के बब्लू नट ,बलुआ मर्दन के देवनती देवी,वर्षा कुमारी,मनोज कुमार ,गंडार के बबिता देवी,मजिस्टर राय एवं नेवारी के रुपेश ठाकुर घायल हो गये हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में भूमि विवाद में गर्भवती महिला के पेट में लाठी से मारने गर्भपात होने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त पीड़िता मीना देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।वही पीड़िता के पति रूपेश ठाकुर ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर अशोक ठाकुर,दीपू ठाकुर,दीपक ठाकुर ,विक्की ठाकुर,आशा देवी को नामजद किया...