बगहा, फरवरी 17 -- मैनाटाड़। मानपुर थाना क्षेत्र के तिलोजपुर गांव में घटी मारपीट में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में शंभू पासवान की पत्नी सविता देवी के आवेदन पर डमरापुर के कुशहर पासवान, महेंद्र पासवान ,लड्डू कुमार ,धीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, गीता देवी और संगीता देवी को नामजद किया गया है। आरोप है कि मेरे पति बाजार से लौट रहे थे तो उपरोक्त सभी लोगों ने घेर कर मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...