कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- चरवा थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में सात लोगों को चोटें आई हैं। मामले में दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। चरवा थाने के बरियावां चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को वह पतेरिया गांव की ओर गश्त पर गए थे। तभी पता चला कि दो पक्षों के लोग खेत की मेड़ बांधने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। उप निरीक्षक ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि एक पक्ष से संजय त्रिपाठी, पुन्नू त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी निवासी सटई, अरविंद निवासी बभनपुरवा थाना करारी व दूसरे पक्ष से धनराज, मनीष और इनके पिता विजय लाल आपस में मारपीट कर रहे थे। झगड़े के कारण मौके की शांति व्यवस्था भंग हो गई थी। साथ ही सभी सात ...