भदोही, फरवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव निवासी संतोष दुबे ने थाने में तहरीर दिया। आरोप लगाया कि सगे भाई एवं अन्य लोगों ने मारपीट किया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। तहरीर में कहा कि छह फरवरी को 10 बजे दिन सगे भाईयों अशोक, सुशील, वीरेंद्र तथा राजाराम दुबे ने एक राय होकर गालियां देनी शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडा से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके किसी तरह से जान बचाई। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...