अररिया, फरवरी 22 -- भरगामा, एक संवाददाता खजूरी पंचायत के एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल अमरेंद्र कुमार को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा लाया। जहां चिकित्सक ने घायल युवक का इलाज किया। मामले को लेकर घायल युवक अमरेंद्र कुमार ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि बीते संध्या वे भोज खाने खजुरी बाजार के पास गए थे। भोज स्थल पर बाइक रोकने से पूर्व ही हमलावरों ने लाठी डंडे से उनपर हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए।आवेदन में उन्होंने नामजद हमलावरों कि गिरफ्तारी कि मांग की है। इधर भरगामा पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.