छपरा, जून 15 -- हिन्दुस्तान फ़ॉलोअप बनियापुर, एक प्रतिनिधि। दरगाही टोला में हुई घटना में मृतक रामाशंकर बिंद की पत्नी लालझरी देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में 19 ज्ञात व 20 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। बनियापुर पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक अन्य को हिरासत में लेने की सूचना है। दर्ज फर्द बयान में बताया गया है कि वह पति और बच्चों के साथ अपने घर पर थी तभी पूर्व के विवाद को लेकर सभी नामजद लाठी, डंडे,तलवार, फरसा व धारदार हथियार से लैस होकर आ गए। सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान मारने की नीयत से मेर पति के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। बचाव में आये भतीजा अनुज रावत पर भी जानलेवा हमला किया गया। जख्मी अवस्था में मेरे पति जमीन पर गिर गए । लहूलुहान हालात में देख बचाव के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.