हरदोई, जनवरी 10 -- संडीला। सांक गांव निवासी अल्लाभेजी ने 18 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया था कि अनुपम तिवारी उर्फ गोलू निवासी सांक समेत तीन अभियुक्तों ने उसके बेटे जाहिद अली के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि अनुपम तिवारी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...