सोनभद्र, नवम्बर 17 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद पार्क जाने के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने बांसी निवासी प्रिंस भारती पुत्र स्वर्गीय धर्मजीत भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की मां राजकुमारी निवासी जमशिला बीना की तहरीर पर यह कार्रवाई की गयी। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमारी ने बताया कि बीते 15 नवंबर की शाम लगभग 5:00 बजे 15 वर्षीय पुत्री साधना को प्रिंस भारती द्वारा पार्क में जाने की बात को लेकर वाद विवाद करते हुए गाली गलौज व मारपीट की. जिससे पुत्री के सिर पर चोट आई है। पुलिस प्रिंस भारती के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...