भभुआ, फरवरी 20 -- भभुआ। जिले में विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सलेमपुर के पियुष चौबे, उदय शंकर चौबे व कुदरा थाना क्षेत्र के कझार की मंजु देवी शामिल हैं। परिजनों द्वारा घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. नियमित टीकाकरण का दिया गया प्रशिक्षण भभुआ। सीएस के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिले की 30 एएनएम को नियमित टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. आरके चौधरी द्वारा एएनएम को जिले के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कब व कितने दिन पर नियमित टीकाकरण करना है की विस्तार से जानकारी दी गयी। जिले की 180 एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.