भभुआ, नवम्बर 7 -- भभुआ। जिले में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में रोहतास के चेनारी की सुमन कुमारी, इचांव के मो. शाहील, इरशाद अंसारी, शहजाद अंसारी, साहेब शाह व आजाद अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. दुर्घटना में तीन महिला सहित आठ घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में अकोढ़ी के पुनित पाण्डेय, भभुआ वार्ड 11 के शीतल पटेल, गोराईपुर के दीपक कुमार, वार्ड 10 की साहिना बानो, सिकठी के ओम प्रकाश, दुबौली की अंजु कुमारी, बाराडीह की पारो कुमारी व भभुआ के प्रिंस कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. ...