अररिया, फरवरी 1 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में मियांपुर गांव के जाबुल, पनडुब्बी गांव की प्रमिला देवी, सुकसैना गांव की अरबुन, इरशाद, शमा परवीन, झिलमिलिया गांव के प्रिंस कुमार, मनिया देवी व अनीता देवी शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। इस बावत चिकित्सक तनवीर आलम ने बताया कि सभी घायल व्यक्तियों का उपचार के बाद स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...