हजारीबाग, मई 7 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के गरजामो गांव में एक परिवार के लोगों ने विधवा महिला पार्वती देवी 39 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के परिजन घायल महिला को लेकर बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा था। गांव के एक परिवार पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप है। गांव के कुछ ग्रामीणों ने महिला को सड़क के किनारे घायल हालत में देखा और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। शाम के समय घायल महिला को इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में घायल महिला बातचीत करने में असमर्थ है। घटना की जानकारी पर डपोक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का इलाज कराने में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.