हल्द्वानी, नवम्बर 8 -- रामनगर। चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी भारतीय बजरंग दल का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। शनिवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी पंकज धस्माना बसई रामनगर को मुखबिर की सूचना पर उसके रिश्तेदार के घर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। वह भारतीय बजरंग दल का जिलाध्यक्ष है। उसके अलावा सागर उर्फ गौरव मनराल को छोई रामनगर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया कि अब तक छह आारोपियों को पुलिस जेल भेजने का काम कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.