गढ़वा, फरवरी 4 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत केरवा सुखवाना गांव निवासी मुकेश कुमार मेहता का पुत्र 11 वर्षीय अनीश कुमार मेहता रविवार के देर शाम मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मुकेश ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही संजय मेहता ने 2020 में उसकी पत्नी सीमा देवी के साथ मारपीट किया था। सीमा देवी के द्वारा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी पुराने विवाद को लेकर संजय मेहता का पुत्र विकास कुमार मेहता ने अनीश के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...