रायबरेली, मई 11 -- महराजगंज। क्षेत्र के लोधवामऊ गांव की रहने वाली रिजवाना बानों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन के लड़के रेहान का गांव के नौसाद के लड़के सौरभ से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसमं मंतसा व नौसाद की पत्नी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह बाग में ही बेहोश होकर गिर गया। उसका इलाज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...