प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर में गुरुवार दोपहर सिंचाई की पाइप से रास्ते में पानी भरने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह ने एक पक्ष के रामसजीवन, लव कुमार, कुश कुमार, पंकज सोनी, प्रेमा सोनी और दूसरे पक्ष के केदारनाथ, सीमा सोनी, प्रियांशी सोनी, अमित सोनी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...