उरई, अप्रैल 13 -- जालौन। अलग अलग मामलों में पत्नी व भाइयों के साथ विवाद के चलते मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी रेखा ने पुलिस को बताया कि उनके पति अक्सर घर में विवाद करते रहते हैं। जिसके चलते घर का माहौल खराब हो रहा है। रविवार की सुबह वह पति को समझा रही थी। तभी उन्होंने मारपीट कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी सुनील कुमार व अमरचंद्र दोनों भाई हैं। भाइयों के बीच पारिवारिक जमीन व घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बंटवारे को लेकर उनके बीच रविवार की सुबह हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.