भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मसदी गांव निवासी शिव शंकर मंडल ने घर पर चढ़कर मारपीट कर पिता पुत्री को घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है वह अपने हिस्से की जमीन पर बैठा था। इसी बीच उसके भाई की पत्नी अनीशा देवी ने ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आई बेटी प्रीति कुमारी के साथ भी मारपीट की। घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए गया, जहां से शिवशंकर को भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...