हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा बड़ा में एक महिला के घर के बाहर जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार गांव के ही छुन्दन सिंह, छोटे सिंह, रामबाबू सिंह, बादल सिंह और बब्बल सिंह उसके घर के बाहर आकर रविवार देर शाम को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि आरोपित उसकी बेटी शिखा को भी पहले से गंदी-गंदी गालियां देते रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बघौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.