साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत जामनगर में आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात नीरेन मंडल की पत्नी बबीता देवी (40)और नीरेन मंडल (27) का पड़ोसी के साथ जमीन संबंधित विवाद हो गया देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें दोनों पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाया गया जहां ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक ने दोनों का इलाज किया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...