मधुबनी, फरवरी 11 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना के दीप गांव के वार्ड संख्या 10 में गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर पति-पत्नी को जख्मी कर दिया। धायल लालू मुखिया ने मंगलवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके खेत में कुछ लोग रविवार को मसुरी एवं घास उखाड़ रही थी। उनकी पत्नी मंजूला देवी मसुरी उखाड़ने से मना की तो आक्रोशित हो कर सभी लोग परिजनों के साथ उनके घर पर आकर मारपीट व गाली गलौज करने लगे। सभी लोगों ने मिलकर उसे तथा उसके पत्नी मंजूला देवी को लाठी से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसमें तीन महिला सहित चार लोग शामिल थे।उन्होंने कहा है कि इलाज करवाने के लिए चले जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देर हुई। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है।अभी तक किसी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.