भभुआ, मार्च 10 -- भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों में साहपुर के संजय कुमार, चौथी बिंद, मोकरम की विमला देवी, अमरपुरा के रविन्द्र साह, धर्मेन्द्र साह, हाटा के सतेन्द्र राम, दादर के राजवंश साह, सीवों के बलवंत सिंह, उमेश सिंह, रामपुर के गुंजन कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. फोटो- 10 मार्च भभुआ- 15 कैप्शन- मारपीट की घटना के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक। वाहन दुर्घटनाओं में सात घायल, दो रेफर भभुआ। जिले के विभिन्न स्थलों पर हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों निवासी जोखु राम, रंजन कुमार, दुघरा के संजय चौधरी...