आरा, जनवरी 4 -- पीरो, संवाद सूत्र। हसन बाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में हुई मारपीट में दो सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। जख्मी युवतियों वंदना कुमारी (18 वर्ष) और रीमा कुमारी (17 वर्ष) रसौली निवासी हरेराम राम की पुत्री शामिल हैं। बताया जाता है कि मामूली विवाद को ले दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमे दोनों बहनें जख्मी हो गईं। घटना में दोनों युवतियों को जख्मी अवस्था में हसन बाजार थाने की पुलिस की ओर से उपचार के लिए पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...