बदायूं, मार्च 23 -- अलापुर क्षेत्र के उपरैला गांव में रास्ता खाली करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के रहने वाले सुधीर पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह अपने घर जा रहे थे, तो रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा था और भैंस बंधी हुई थी। सुधीर ने ओमपाल पुत्र साधूराम से रास्ता खाली करने के लिए कहा जिस पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ओमपाल, उनके बेटे रवि और प्रदीप और पत्नी राजबेटी ने सुधीर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गालीगलौज की। हमले में सुधीर के सिर और हाथ में चोट आई है। बीच-बचाव करने आई उनकी बहन संगीता को भी पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.