बांदा, जुलाई 4 -- बांदा। संवाददाता अलग अलग थाना क्षेत्रो में हुई मारपीट की घटनाओं में दो युवतियो समेत तीन लोग घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी कस्बा निवासी 30 वर्षीय संगीता पत्नी बबलू घर में अकेली थी। चार लोग उसके दरवाजे आए और शराब पीने के लिए पानी मागने लगे। संगीता ने पानी देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर चार लोगों ने उसे लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इसी तरह पैलानी थाना क्षेत्र के जीवला डेरा निवासी 25 वर्षीय प्रियंका पत्नी रामकरन को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शहर के आवास विकास निवासी 19वर्षीय अंशू विश्कर्मा का पड़ोसियों से विवाद हो गया। नाराज होकर पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराय...