पीलीभीत, मार्च 19 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गौहनियां निवासी अशोक कुमार ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि छह मार्च को वह अपने घर पर अकेला था। तभी पड़ोस के रहने वाले देवेन्द्र, अनिल कुमार पुत्रगण स्वर्गीय रामबहादुर,उनकी मां शिवदेई,बहन,सरोज, अनिल की पत्नी राधा उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने उसे,उसकी मां सावित्री देवी और पत्नी यशवती के ऊपर लाठी,डंडों और बंको से हमला कर दिया। बंका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां और पत्नी भी चोटिल है। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाना न्यूरिया में शिकायत करने गए तो गांव के दो लोगों ने जबरन समझौता कराने का प्रयास किया। न्यूरिया पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.