अयोध्या, दिसम्बर 10 -- अयोध्या संवाददाता। शहर सर्किंल में अलग-अलग हुए विवाद में पुलिस ने घायल दो महिलाओं का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है। कैंट थाना पुलिस की ओर से विवाद में घायल थाना क्षेत्र के हांसापुर कंधई का पुरवा निवासी मायावती पत्नी राकेश और कोटसराय निवासी कौशल्यावती पत्नी जमुना प्रसाद का महिला कर्मी भेज मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने विवाद में शामिल राहुल यादव (30) पुत्र स्व.विजयपाल निवासी सलारपुर सहादतगंज थाना कैंट और शमशाद (30) पुत्र अब्दुल शकील निवासी पहाड़गंज घोसियाना व इमरान खान (34) पुत्र जियाउर्रहमान निवासी ऋषि टोला हाल पता लक्ष्मपुरी कालोनी कोतवाली नगर के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...