अल्मोड़ा, नवम्बर 12 -- अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण को धमकाने और घर में घुसकर पथराव करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गैराड़ तल्ला निवासी किशन सिंह ने तहरीर दी है। कहना है कि वह बीमार है। साथ में उसके पिता भी बुजुर्ग है। आरोप लगाया कि गांव के दौलत सिंह और उसका परिवार उनके साथ रंजिश रखता है। बीते दिनों दीवान सिंह नामक व्यक्ति उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कमरे के अंदर घुसकर पथराव किया। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.