बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा कस्बा निवासी लल्लू रैकवार पुत्र रामसेवक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि पुत्र सूर्यांश, सूर्यांश की नानी कैलशिया घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान शिवम, सत्यम पुत्र गरीबा निवासी मोहल्ला दामूगंज आए। अकारण गाली-गलौज करने लगे। मारपीट किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं शिवम पुत्र गरीबा ने भी थाने में तहरीर देकर कहा कि वह अपने भाई सत्यम के साथ घर जा रहा था तभी अंशू पुत्र कपिल आदि ने गाली-गलौज की मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...