अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र के मथानी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाग की जमीन पर कब्जे के लिए हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पहले पूनम यादव पत्नी इंद्रजीत यादव की तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि दूसरे पक्ष की सुषमा पत्नी राम प्रताप यादव की तहरीर पर पूनम यादव, इंद्रजीत यादव, राम चरित्र और मनीषा केि खलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...