शामली, जनवरी 13 -- गांव जहानपुरा निवासी महबूब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ जनवरी की दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह गांव के सरकारी स्कूल के पास बाइक पर खड़ा था। इस दौरान गांव के ही अल्तमश और साकिब वहां आए तथा गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...