हरदोई, दिसम्बर 13 -- पाली। थानाक्षेत्र गांव रत्नापुर निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास छुट्टा गाय गोड़ा की तरफ आ गई। बेटी मीनाक्षी ने गाय को भगाया तो वह दूसरी तरफ चली गई। आरोप है कि इस बात पर पड़ोसी रमाकांत ने अपनी पत्नी, पिता रामकिशन और मां शंकुतला के साथ मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। घर में घुसकर मीनाक्षी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आए अन्य पड़ोसियों ने बचाया तब सभी जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई गई। जिसमें घटना सत्य पाई गई। अभियोग दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...