कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- कोखराज थाने पर तैनात आरक्षी देवेंद्र भरद्वाज ने बताया कि शनिवार को स्थानीय इक्का अड्डा के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। इससे शांति व्यवस्था भंग हुई। मामले में आरक्षी की तहरीर पर एक पक्ष से शारदा प्रसाद निवासी बरीपुर व दूसरी तरफ से अमरनाथ व उसकी पत्नी सीता देवी निवासी कोखराज गांव के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...