गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज के कालीचौरा मुहल्ला निवासी रितिक सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने चक्रधारी सोनकर, अभिषेक सोनकर और धीरज सोनकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रितिक सोनकर ने अपनी तहरीर में बताया कि कुछ माह पहले किसी बात को लेकर चक्रधारी सोनकर से कहा-सुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपित उसे लगातार धमकाते थे। पांच दिसंबर की शाम वह बाईपास रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी में गया था। इसी दौरान चक्रधारी सोनकर ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। रितिक के विरोध करने पर चक्रधारी सोनकर ने अपने साथ मौजूद अभिषेक और धीरज के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर रितिक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण क...