बहराइच, दिसम्बर 23 -- बहराइच। दरगाह थाने के छावनी निवासी अब्दुल हामिद पुत्र अब्दुल माजिद के साथ हुई मारपीट मामले में तीन माह बाद दो नामजद सहित छह के विरूद्ध मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। वारदात 17 सितम्बर को धन के लेनदेन को लेकर हुई थी। नामजद किए गए मोहम्मद सुऐब उर्फ दुलारे खान शकील व तीन चार अन्य ने घर में घुसकर मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज नही किए जाने पर केस दर्ज न किए जाने पर कोर्ट की शरण ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...