भभुआ, मार्च 18 -- (पैनल) भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में निमियां की सरोजा देवी, कमलेश्वर राम, विकास पासवान, प्रिंस पासवान, अभिषेक कुमार, शिवपुर की तारा देवी, लक्ष्मीना कुमारी, भभुआ के रजनीश कुमार व नरहन के मुकेश साह शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। हि.प्र. दुर्घटनाओं में चार महिला सहित छह जख्मी भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में चार महिला सहित छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के बारे की गुड़िया देवी, सिकठी की सीता देवी, चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर की अंकिता देवी, मुजान की कृति कुमारी, भभुआ शहर के वार्ड 11 के प्रदीप कुमार व वार्ड नौ के बल्लू अली...